ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: विश्व बाल दिवस....राज्य की राजधानी नीले रंगों से हुआ जगमग.....बाल अधिकारों पर जागरूकता लाने के लिए शहर में #GoBlue.....यूनिसेफ की पहल...

Admin

Fri, Nov 20, 2020

रायपुर- विश्व बाल दिवस के पर राजधानी रायपुर शहर के मुख्य स्थल तेलीबांधा तालाब, बूढा तालाब, जयस्तंभ चौक, घड़ी चौक और भगत सिंह चौक नीली रोशनी से जगमगा रहे है। डॉ एस भर्तिदासन, जिला कलेक्टर रायपुर ने बताया कि इन सार्वजनिक स्थलों की सजावट नीले रंग में करने का मुख्य उद्देश्य लोगो मे बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना है । इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि हमे बच्चों को कोरोना माहमारी के प्रभाव से सुरक्षित रखने की ज़रूरत है । छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ के चीफ जॉब ज़कारिया ने बताया कि #GoBlue यूनीसेफ की एक विश्व-स्तरीय पहल है जिसका उद्देश्य लोगों में कोरोना के प्रभाव और पर्यावरणीय परिवर्तन के प्रति जागरूकता पैदा करना है । COVID के सामाजिक और आर्थिक प्रभावों के कारण  बाल मृत्यु दर , कुपोषण, बाल विवाह, बाल मजदूरी, और बच्चों से जुड़े अपराधों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है, जिसे रोकने के लिए हमे पुरज़ोर प्रयास करने की ज़रूरत है। COVID19 बाल अधिकारों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है और इस स्तिथि से बचना आवश्यक है। विश्व बाल दिवस हमे बच्चो के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी याद दिलाता है कि हम उन्हें सीखने के अवसर प्रदान करें, उन्हें शोषण से बचाए और उन्हें सुपोषित रखे। गौरतलब है कि नवम्बर 20, 1989 को कन्वेंशन ऑफ चाइल्ड राइट्स (CRC) को अपनाए जाने के उपलक्ष्य में विश्व बाल दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें