: मंत्री के खिलाफ विधायक के बिगड़े बोल लोगो मे आक्रोश
Admin
Sun, Sep 15, 2019
सचिन तायल प्रतापपुर रामानुजगंज विधायक वृहस्पति सिंह द्वारा स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह पर भाजपा के प्रभाव में आकर काम करने सहित अनर्गल बयानबाजी को लेकर प्रतापपुर विधानसभा व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रतापपुर के कार्यकर्ताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर बयानों का विरोध निंदा करते हुए संगठन से कार्यवाही की मांग की,संगठन यदि इस अनुशासन
को संज्ञान में नहीं लेता हैं तो हम क्षेत्र के कार्यकर्ता हाइलेबल पर पार्टी फोरम पर बात रखेंगे और कार्यवाही की मांग करेंगे,प्रदेश के हर जिले के संगठन स्तर पर भी बात रखवाएँगे।मंत्री ब्लॉक प्रतिनधि अनिल गुप्ता ने कहा कि विधायक वृहस्पति सिंह का इस तरह का बयान निंदनीय है,अगर उनकी कोई नाराजगी है तो बात पार्टी फोरम रखनी चाहिए न कि सार्वजनिक तौर पर बदनाम करने का प्रयास है।जिला कांग्रेस के जिला प्रतिनिधि व कांग्रेस जिला कोषाध्यक्ष इम्तियाज जफर ने कहा कि विधायक वृहस्पति सिंह डॉ. प्रेमसाय सिंह जैसे सहज स्वभाव
के धनी व्यक्ति के खिलाफ किस कारण से बयान दे रहे हैं यह तो वही जानेंगे लेकिन उनका यह कृत्य पार्टी की गाइडलाइन के विपरीत और अनुशासन हीनता है।उन्हें पार्टी फोरम में बात रखनी थी न कि सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी,यह उचित नहीं है।बयानबाजी से पहले स्कूल शिक्षा मंत्री के पद की गरिमा व डॉ. प्रेमसाय सिंह के सरल स्वभाव व व्यक्तित्व का ध्यान रखना चाहिए था
संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी फोरम में बात रखेंगे और अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग करेंगे
डॉ. प्रेमसाय के खिलाफ कोई षडयंत्र तो नहीं के जवाब में इम्तियाज जफर ने कहा कि उच्च स्तर पर इस तरह की कोई बात नहीं है,संगठन के साथ सीएम सभी इनके काम से खुश हैं,पूरे प्रदेश में सिर्फ वृहस्पति सिंह ही एक हैं जो स्वतः ही षडयंत्र रचने में लगे हैं।वृहस्पति सिंह अपने बयानों का खंडन नहीं करते हैं या संगठन कार्यवाही नहीं करती है तो अगला कदम क्या के जवाब में कांग्रेसियों ने कहा कि यह वृहस्पति सिंह के विवेक पर निर्भर करता है,हम संगठन के पास जाएंगे उम्मीद है पार्टी की सोच के हिसाब से संगठन निर्णय लेगा।उन्होंने कहा कि अगर अब फिर से कोई बयानबाजी हुई तो कार्यवाही को लेकर हम अलग रास्ता अपनाएंगे क्योंकि यह हमारे नेता के सम्मान का सवाल है।कांग्रेसियों ने कहा कि वे हर स्थिति में डॉ. प्रेमसाय सिंह के साथ हैं तथा उनके सम्मान के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
अनिल गुप्ता,पप्पू जफर,नरेंद्र गर्ग,अशोक जायसवाल,बनवारी लाल गुप्ता,मुकेश गर्ग,कंचन सोनी,संजीव श्रीवास्तव,बलबीर यादव,त्रिभुअन सिंह,फकरुद्दीन अंसारी,विपिन जायसवाल,मिक्की यादव,अवधेश सिंह,मासूम इराकी,गोल्डन इराकी,विक्कू गुप्ता,बिगनेश्वर राम,भानु गुप्ता,अयोध्या प्रासाद पांडे,शिबनन्दन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन