ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: भैयाथान एसडीएम ज्योति सिंह ने उप-स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

सचिन तायल

प्रतापपुर सूरजपुर - कलेक्टर  दीपक सोनी के निर्देशन में भैयाथान अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह के द्वारा ग्रामीणों के शिकायतों पर उप स्वास्थ्य केन्द्र सत्यनगर का निरीक्षण किया गया जिसमें कई अनियमितताएं पाई गई। ग्रामीणों की उपस्थिति में उक्त स्वास्थ्य केन्द्र का जायजा लेने पर ज्ञात हुआ कि ए.एन.एम. सुनीता तिर्की के द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्र के कमरों में आवासीय कक्ष से अधिक कमरों का निजी उपयोग किया जा रहा है जिस पर ए.एन.एम. सुनीता तिर्की को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है तथा सभी कमरों में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी सुविधाएं 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। ज्ञात हो कि उप स्वास्थ्य केन्द्र में कुल 6 कमरे हैं, जिसमें 2 कमरे तक ही स्वास्थ्य केन्द्र को सीमित स्वास्थ्य सुविधाएॅं संचालित की जा रही है एवं 4 बडे कक्ष का उनके द्वारा व्यक्तिगत उपयोग किया जा रहा है इन सब की शिकायत ग्रामीणों ने भैयाथान अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती ज्येाति सिंह से की जिस पर एस.डी.एम. ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज सुबह 8.00 बजे से ही उप स्वास्थ्य केन्द्र का स्वयं वस्तु स्थिति का निरीक्षण करने पहुंच गई उन्होंने वहाॅ डिलीवरी रूम में व्याप्त गंदगी एवं अन्य अनियमितताओं पर ए.एन.एम. सुनीता तिर्की को जमकर फटकार लगाई एवं दो घंटे के भीतर उनके व्यक्तिगत समानों को हटाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही एस.डी.एम. ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा निष्पक्ष जांच की जा रही है, ए.एन.एम. के दोषी पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें