ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

: ब्रेकिंग....सूरजपुर जेल में बंदी की मौत, पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया गया था, उपचार के दौरान तोड़ा दम

प्रवेश गोयल सूरजपुर- उपजेल सूरजपुर में निरूद्ध 35 वर्षीय विचाराधीन बंदी की मौत हो गई, पेट दर्द की षिकायत पर उसे जेल अस्पताल से जिला अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सकों द्वारा जांच की ही जा रही थी और उपचार शुरू होने से पूर्व ही बंदी ने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि ग्राम सोनगरा सारसताल निवासी बेचूलाल राजवाडे़ आत्मज भीखम राजवाडे़ 35 वर्ष को न्यायालयीन आदेष पर जयनगर पुलिस के द्वारा धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर गत 31 जुलाई को सूरजपुर उपजेल में निरूद्ध किया गया था। एक सप्ताह पूर्व निरूद्ध बंदी बेचूलाल को सोमवार 6 अगस्त को पेट दर्द और कमजोरी की षिकायत पर जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु दोपहर में लाया गया था और यहां से आराम मिलने के बाद वापस सूरजपुर उपजेल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया था और भोजन करने के उपरांत शाम 5 से 6 बजे के मध्य उसे पुनः पेट दर्द होने और कमजोरी लगने की बात बताई तो जेल प्रबंधन ने उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लाया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्रारंभिक जांच की और उपचार शुरू करते उससे पूर्व ही विचाराधीन बंदी ने दम तोड़ दिया। गांजा की लत थी मृतक बंदी को घटना की पुष्टि करते हुए जेलर एके शुक्ला ने बताया कि मृतक बंदी को एक सप्ताह पूर्व जयनगर पुलिस ने 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल में दाखिल किया था। उसे गांजे की लत थी और गांजे के साथ गिरफ्तार होने पर ही निरूद्ध किया गया था, मृत्यु की सूचना परिजनों को भेज दी गई है!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें