ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: फिर इस बार भटगांव विधानसभा क्षेत्र में लगेगी 2-2 ईवीएम... जिले की 3 सीटों में 45 उम्मीदवारों के मध्य होगा मुकाबला

प्रवेश गोयल
प्रेमनगर में 13 प्रत्याशी*
सूरजपुर- प्रेमनगर अनारक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार विजय प्रताप सिंह, कांग्रेस पार्टी के खेलसाय सिंह, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी के पंकज तिवारी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जयनाथ सिंह केराम के अलावा खेमराज सिंह, किन्नर विद्या मौसी, अंजय जैन, सीमा सिंह टेकाम, अरुण कुमार मरावी, देवकुमारी शांडिल्य, कृष्ण कुमार देवांगन, मालती राजवाड़े और संजय सिंह समेत कुल 13 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं ।
*भटगांव मे लगेगी दो ईव्हीएम, 20 उम्मीदवार*
भटगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार पारसनाथ राजवाड़े, भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार रजनी रविशंकर त्रिपाठी, आप पार्टी के डीके सोनी, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी के सुरेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश सोनवानी, सीताराम भास्कर, रामलाल राजवाड़े, आलम साय, मधु तिवारी, हरि भगत यादव, कुमाईत राम शांडिल्य, उपेंद्र गुप्ता, बसपा के रामाधीन पोया, अरुण कुमार मरावी, आनंद कुमार राजवाड़े, तिलेश्वर राजवाड़े, सुरेंद्र लाल सिंह, दिलीप यादव, सहिबन प्रसाद भगत, लवकुश ठाकुर समेत 20 उम्मीदवार मैदान में है ।
*प्रतापपुर में एक दर्जन उम्मीदवार*
वहीं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रामसेवक पैकरा, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ प्रेमसाय सिंह, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह, रामा सपना सिंह, आशा देवी पोया, नरेश बैक, वीर नारायण सिंह, धनपत सिंह आयाम के अलावा प्रेमसाय सिंह आत्मज लक्षन, प्रेमसाय सिंह आत्मज गोविंद व  प्रेमसाय सिंह आत्मज रामवृक्ष समेत 12 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं ।  
*इन्होनें लिया नाम वापस*
नाम वापसी के अंतिम दिन प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया, नाम वापस लेने वालों में दरोगा सिंह और राज लाल राजवाड़े हैं ।वही भटगांव विधानसभा क्षेत्र से 5 अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया, नामांकन वापस लेने वालों में छतर लाल सांवरे, यशोदा साहू, किरण सिंह केराम, राजेंद्र जायसवाल और भाजपा नेता अजय गोयल का नाम शामिल है वहीं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से शिवबालक सिंह और भवलसाय ने नाम वापस लिया है । नाम वापसी के बाद भटगांव विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 20 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं वहीं प्रेम नगर में 13 और प्रतापपुर में 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें