ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

: प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के पुत्र पर फर्जी दस्तावेज देकर पेट्रोल पंप लेने के शिकायत पर लोकेश पैकरा का जवाब...हा मेरा शादी हुआ था...यह मेरा दूसरा विवाह है..आरटीआई कार्यकर्ता पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए साजिश के तहत बदनाम करने का लगाया आरोप..

राजेश सोनी

सूरजपुर-लोकसभा चुनावों के लिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में रस्साकशी का दौर चल रहा है। तो वहीं आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी ने भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री के पुत्र लवकेश पैकरा के फर्जी रूप से विवाह का शपथपत्र प्रस्तुत कर पेट्रोल पंप हासिल करने का आरोप लगाते हुए जयनगर पुलिस थाने में आवेदन पत्र देकर अपराध दर्ज कराए जाने की मांग की थी ।

क्या था पूरा मामला...

अधिवक्ता और सूचना के अधिकार से जुड़े कार्यकर्ता डी.के. सोनी ने पत्रवार्ता में बताया गया था कि पेट्रोल पंप के आउटलेट डीलरशिप के लिए इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 13 अक्टूबर 2014 को समाचार पत्रों के माध्यम से विज्ञापन निकालें गए। उक्त विज्ञापन के आधार पर पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के पुत्र लवकेश पैकरा के द्वारा आउटलेट डीलरशिप के लिए दिनांक 17 नवम्बर 2014 को इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के समक्ष सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया। उक्त आवेदन में लवकेश पैकरा की संपूर्ण जानकारी तथा विवाहित, अविवाहित होने के संबंध में पूरी जानकारी, जमीन, शैक्षणिक योग्यता की जानकारी, स्थायी निवासी, जाति प्रमाण-पत्र सहित सम्पूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत किया गया।जिसमें उन्होंने खुद को साल 2014 में विवाहित बताया। 2014 के शपथ पत्र में उसने पत्नी का नाम बासमती पैकरा बताया था । डी के सोनी अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता ने इस मामले पर दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए बताया था कि लवकेश पैकरा द्वारा झूठा शपथ पत्र दिया गया है। पूर्व से लवकेश पैकरा की माँ शशिकला पैकरा के नाम से प्रतापपुर में इंडियन ऑयल कम्पनी का एलपीजी ग्रामीण वितरण का डीलरशिप है। कम्पनी का यह नियम है कि, अगर परिवार के किसी भी सदस्य के नाम से किसी भी कम्पनी का डीलरशिप या वितरण का एजेंसी है तो उस परिवार के किसी भी अन्य सदस्य को दूसरा डीलरशिप प्रदान नहीं किया जा सकता है। चूंकि लवकेश पैकरा अविवाहित था, और उसे इंडियन ऑयल कम्पनी का आउटलेट डीलरशिप प्राप्त करना था, इस कारण उसने आप को विवाहित बताकर, अपनी पत्नी का नाम काल्पनिक रूप से उल्लेख करते हुए झूठा शपथ-पत्र प्रस्तुत कर उक्त आउटलेट डीलरशिप प्राप्त किया गया है। इसे अपराधिक कृत्य बताते हुए प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है। साथ ही बताया कि पूर्व मंत्री पुत्र के द्वारा विवाहित होने का दिया गया शपथ पत्र झूठा है।  दस्तावेज के साथ जानकारी दी थी कि नवम्बर 2014 तक लवकेश पैकरा का विवाह किसी भी लड़की के साथ नहीं हुआ था। श्रीमति बासमंती पैकरा नाम की कोई भी महिला, लवकेश पैकरा की पत्नी नहीं बनी है। जबकि वास्तव में लवकेश पैकरा का विवाह 18 मई 2017 रविवार को रायपुर में संपन्न हुआ। उक्त तथ्यों को प्रमाणित करने के लिए लवकेश पैकरा एवं कु. दुर्गावती (रानी) के शादी का कार्ड भी शिकायत के साथ प्रस्तुत किया गया है।

इस संबंध में लवकेश पैकरा आज मिडिया के सामने आये और आरटीआई कार्यकर्ता पर लोक सभा चुनाव को देखते हूए साजिश के तहत बदनाम करने का अरोप लगाया|वहीं मिडिया से बात करते हुए लवकेश पैकरा ने ये कहा की 2014 मेरी शादी हूई थी लेकिन दो साल बाद हमारे आपसी सामंजस्य नहीं बना पाये और आपसी रजामंदी से अलग हो गये|2017 में हुआ विवाह यह उनकी दूसरी विवाह था| हालांकी उस शादी का कोई प्रमाण और ना ही अलग होने का काई दस्तावेज दिखा पाये,फिलहाल इसे लोकसभा चुनाव के तहत बदनाम करने की साजिस मात्र बताये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें