ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: प्रतापपुर में किसानों को बांटे गए ऋण चुकता प्रमाण पत्र ,सहकारिता विभाग ने मंडी प्रांगण में किया कार्यक्रम आयोजित

प्रतापपुर।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किये गए वादे के मुताबिक किसानों का अल्पकालीन कर्ज माफी के बाद प्रतापपुर में आज ऋण चुकता प्रमाण पत्र बांटे गए।सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंहदेव मुख्य अतिथि,कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारिता प्रतिनिधि जितेंद दुबे,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्यासागर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांग्रेसी नेता नवीन जायसवाल,जगतलाल आयाम,रविन्द्र सिंह,बनवारी लाल गुप्ता उपस्थित थे।इस दौरान प्रतापपुर में सहकारी बैंक से कर्ज लेने वाले 2355 किसानों को करीब छह करोड़ चौंसठ लाख का कर्ज माफी प्रमाण पत्र बांटा गया।
सहकारिता विभाग द्वारा मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई तथा किसानों को प्रमाण पत्र बांटे गए।कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए सहकारिता विभाग के मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र दुबे ने कहा कि हमने जो कहा ओ किया,आज यह बात चरितार्थ हो रही है,अपने वादों के मुताबिक आपकी अपनी किसानों की सरकार ने आपका कर्ज माफ कर इसका प्रमाण पत्र दे रही है।वर्तमान सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता किसानों की दशा सुधारना है और इसके लिए घोषणा पत्र में किये वायदों के अलावा अन्य योजनाएं बना रही है जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे तो उनकी सामाजिक,शैक्षणिक स्थिति भी सुधरेगी और खुशहाली बढ़ेगी।किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा किया,प्रदेश की वर्तमान सरकार कांग्रेस की नहीं आपकी है किसानों की है।आज आप लोगों के लिए खुशी का दिन है क्योंकि आपका जो कर्ज माफ हुआ है उसका चुकता प्रमाण पत्र दिया जा रहा है,कर्ज माफी से आप किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।जनपद सदस्य जगतलाल आयाम ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है आपकी आर्थिक समृद्धि के लिए कर्ज माफ कर प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं,किसान भाई संशय में न रहें, आपके हित के लिए जो बेहतर होगा वह कदम सरकार उठाएगी।कार्यक्रम का संचालन संतोष मिंज ने किया,इस दौरान किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार जायसवाल,फकरुद्दीन अंसारी,बलबीर यादव,पार्षद मासूम इराकी,मंत्री प्रतिनिधि नगर पंचायत अवधेश सिंह,रामायण गुप्ता,भानु गुप्ता,दिनेश गुप्ता,मोनू तिवारी,बाबूलाल पोया,प्रेम कुशवाहा,घूरन राम,रनसाय,झोलटू राम,धनपत सिंह,राम विकास पटेल,केशवानंद पांडे,शिवपाल कुशवाहा सहित उप पंजीयक सूरजपुर अनिल तिर्की,सकारिता निरीक्षक गोविंद वर्मन,प्रबंधक बलदेव सिंह,विकास जायसवाल,समिल आलम,हरिशंकर जायसवाल, रामकलाई चौबे,अशोक सोनी,राजेश सिंह,विकास जायसवाल,संतोष नाविक व अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें