ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: पेड़ पौधों को राखी बांधकर तृतीय लिंग समुदाय ने मनाया रक्षा बंधन....

Admin

Sun, Aug 22, 2021

सुभाष गुप्ता

रायपुर .  मानव जीवन के लिए वृक्षों की क्या महत्व होती है तृतीय लिंग समुदाय के लोगों जाना और पहचाना है आज राखी के उन्होंने पेड़ पौधों को तिलक लगाया प्रणाम किया और राखी बांधकर कृतज्ञता व्यक्त किया. पेड़ पौधों के सुरक्षा करने के लिए सभी साथी वचनबद्ध भी हुए. छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति के उपाध्यक्ष रानी शेट्ठी ने कहा की हमें प्रकृति की हर परिस्थिति में संरक्षण करना होगा तभी हम कोरोना जैसे बीमारियों से बच सकते है . मितवा के सह सचिव विशाखा ने बताया कि अक्सर हम अपने आस पास की चीजो की कृतज्ञता व्यक्त करना भूल जाते है पेड़ पौधे नहीं होते तो ऑक्सीजन नहीं मिलता और हमारा जीवन नहीं होता,इसी लिए प्रकृति को सहेज कर रखना हमारी जिम्मेदारी है.  प्रवक्ता मीठी ने बताया कि कि  मितवा समिति तृतीय लिंग व्यक्तियों  का सामुदायिक संगठन है . समिति के सदस्य प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के दिन प्रकृति को अपना भाई मानकर यह त्यौहार मनाते हैं.  इस अवसर पर रायपुर शहर के विभिन्न स्थानों के विभिन्न समुदाय के व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित हुए थे l

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें