ब्रेकिंग

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

सूचना

: पुलिस ने 8 ओव्हर लोड़ ट्रकों पर किया कार्यवाही

Admin

Fri, Oct 14, 2022

सचिन तायल

सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने थाना प्रभारियों को अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को थाना चंदौरा की पुलिस ने वाहन की चेकिंग के दौरान 8 ट्रकों को ओव्हर लोड पाया, ट्रक भैयाथान के रेत भण्डार से रेत भरकर उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के लिए रवाना हुए थे जिनमें ओव्हर लोड़ था। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए ट्रकों को जप्त कर चालान माननीय न्यायालय में पेश किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदौरा शिवकुमार खुटे, एएसआई राम सिंह, सत्येन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र मरावी, प्रमोद लकड़ा, आरक्षक प्रवीण मिश्रा, रविंद्र जायसवाल, अखिलेश दुबे, विनय कुमार व ज्वाला सिंह सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें