ब्रेकिंग

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

सूचना

: पिट्ठू बैग से करते थे नशे का कारोबार, नशीली दवा के साथ दो गिरफ्तार

शमरोज खान सूरजपुर- पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल के द्वारा जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों एवं नशे के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिये थे। रामानुजनगर थाना प्रभारी को सूचना मिला कि दो व्यक्ति रामानुजनगर बस स्टैण्ड में एक काले रंग के पिट्ठू बैग में नशीली दवाई सिरप रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक जीएसजायसवाल को दी गई। रामानुजनगर पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर के बताये अनुसार रामानुजनगर बस स्टैण्ड में घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः हल्दीबाड़ी चिरमिरी, जिला कोरिया निवासी 32 वर्षीय राकेश कुमार सिन्हा पिता विपिन सिन्हा एवं ग्राम झिंगो, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर निवासी 28 वर्षीय अजय जायसवाल पिता सुरेन्द्र जायसवाल का रहने वाले है बताया जिनके कब्जे से मादक उत्तेजक नषीली दवाईयां एलेटूरेक्स-टी 100 एमएल- 55 नग जिसकी कीमत 6325 रूपये है, इसके अलावा इन दोनों आरोपियों से नशीली दवाईयों को परिवहन में इस्तेमाल किये जाने दो मोटर सायकल जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरूद्व थाना रामानुजनगर में अपराध क्रमांक 124, 18 धारा 21बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया अवैध नशीली कफ सिरप चरचा से लाकर रामानुजनगर क्षेत्र में नशा करने वालों को 2 गुना अधिक दाम में बिक्री कर लाभ अर्जित करते है। सम्पूर्ण कार्यवाही में रामानुजनगर थाना प्रभारी ए टोप्पो, निर्मल वर्मा, देव नारायण यादव, मोहम्मद अकरम, रामासिंह टेकाम एवं नगर सैनिक पंकज पटेल सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें