ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: परीक्षा को चुनौती की तरह लेकर परीक्षार्थी मेहनत करे मेरी शुभकामनाये आप लोगो के साथ -क्लेक्टर दीपक सोनी

सचिन तायल
प्रतापपुर सूरजपुर:-कलेक्टर दीपक सोनी के द्वारा परीक्षार्थियों के लिये अपील करते हुए कहां है कि बोर्ड परीक्षाओं का समय अत्यंत नजदीक आ गया है, आपने भी पूरे वर्ष भर मेहनत करके जिस दिन का इंतजार किया वह समय बहुत नजदीक हैं। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि आप अपनी तैयारी पर पूर्ण विश्वास रखें बहुत अधिक परिणाम की चिंता न करते हुए आप इसे एक त्यौहार के रुप लेवें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके साथ-साथ आपके विद्वान शिक्षकों ने एवम माता पिता ने पूरे वर्ष भर आपके उज्जवल भविष्य के लिए मेहनत किया है आपके शिक्षकों एवं माता-पिता सभी को आप सभी से बहुत सारी उम्मीदें हैं और मुझे आशा है कि आप सभी अपनी-अपनी क्षमतानुसार अपने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुट गए होंगे। बच्चों परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता इसलिए आप अपने परिश्रम पर भरोषा रखें, परिश्रम करते रहे नाकामिया कभी आपके मार्ग में बाधक नहीं बन सकती इसलिये निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आने वाली हर चुनौती हमें अपने जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। चुनौतियों से घबराकर इस महान अवसर को कमजोर न होने दें। बच्चे ही देश के भविष्य है मै आशा करता हूॅ कि आप पूरे लगन और विश्वास के साथ इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे कड़ी मेहनत कर अपने माता पिता विद्यालय एवम जिले का नाम रोशन करेगे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें