: पत्रकार के साथ हुई मारपीट....पुलिस महानिरीक्षक को पत्रकार सुरक्षा समिति ने सौपा ज्ञापन....कार्यवाही नही होने पर होगा आंदोलन....
Admin
Tue, Mar 23, 2021
बिलासपुर-मस्तुरी ब्लॉक के अंर्तगत आने वाले ग्राम गोडाडीह सरपंच पति एवं उनके साथियों द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट के मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज तक नही की गई. इससे नाराज पत्रकार सुरक्षा समिति ने बिलासपुर आई जी से मुलाकात कर संज्ञान लेने हेतु ज्ञापन दिया है. गौरतलब है कि मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम गोडाडीह सरपंच पति एवं उनके परिवार व साथियों द्वारा पत्रकार रूपचन्द रॉय के साथ मारपीट की गई. पीड़ित पत्रकार ने मस्तुरी जनपद में मनरेगा के तहत हुए ग्राम गोडाडीह की शिकायत की गई थी जिस पर जांच टीम ग्राम पहुँची थी जांच टीम के सामने ही सरपंच पति एवं उनके परिवार व साथियों ने मिलकर पत्रकार के साथ मारपीट की गई जिसकी शिकायत पत्रकार ने 18 मार्च को पचपेड़ी थाना में की गई साथ ही पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं आई जी कार्यालय में भी की लेकिन थाना पचपेड़ी के प्रभारी द्वारा आज तक एफआईआर दर्ज नही की गई जबकि जनपद पंचायत मस्तुरी के द्वारा पचपेड़ी थाना प्रभारी को पत्र लिखा गया जिसमें उपद्रवियों पर शासकीय कार्य मे बाधा डालने वाले पर एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखा गया इन सब के बावजूद थाना प्रभारी न तो जांच की ओर न ही एफआईआर दर्ज की है. अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने बताया कि ऐसे थाना प्रभारी जो अभी तक कार्यवाही न करके पत्रकार को ही धमकाने का प्रयास कर रहे जिससे न्याय नही मिलने की उम्मीद नजर आ रही है उन्हें तत्काल हटाया जाने को बोला है साथ ही बताया की पत्रकार सुरक्षा समिति ने न्याय न मिलने की स्थिति में पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए समिति आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी बहरहाल समिति ने आई जी बिलासपुर से मुलाकात कर शिकायत का ज्ञापन दिया है जिस पर बिलासपुर आई जी ने कहा कि पत्रकार के साथ अन्याय नही होगा जिसने भी कानून का उलंघन किया उस पर जरूर बिलासपुर एसपी कार्यवाही करेंगे हमारे द्वारा उन्हें आपका पत्र भेजा जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन