ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: निर्वाचक नामावली में दावा आपत्ति तिथि अब 31 अगस्त तक

Admin

Tue, Aug 21, 2018
रायपुर-भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष सार पुनरीक्षण के लिए दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2018 तक नियत की गई थी। जिसे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधित करते हुए अब निर्वाचक नामावली में द्वितीय विशेष सार पुनरीक्षण के लिए नाम जोड़ने एवं अन्य त्रुटि सुधार हेतु दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की समयावधि को 31 अगस्त 2018 तक बढ़ा दिया गया है। निर्वाचन आयोग की तरफ से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के घोषित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई 2018 से आज तक वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने की आखिरी तारीख थी। भूपेश बघले ने अपने पत्र में लिथा कि राज्यपाल बलरामदास टंडन और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दो अलग-अलग दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गयी। छुट्टी की वजह से पुनरीक्षण का काम प्रभावित हुआ! आज दोपहर भी सुब्रत साहू ने प्रेस कांफ्रैस ली थी, जिसमें मतदाता सूची के बारे में जानकारी दी गयी थी। उन्होंने बताया था इस बार चुनाव में कुल 18179435 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे्। इनमें पुरुष मतदाता 9146099 और महिला मतदाता की संख्या 9032505 है. उन्होंने जानकारी दी थी कि  प्रदेश में कुल 23632 मतदान केंद्र बनाए गए है. इसमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित 23411 मतदान केंद्र है. इसके अलावा 234 प्रस्तावित है, जबकि वही 13 मतदान केंद्र को विलोपित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि 221  मतदान केन्द्रों की संख्या में वृद्धि की गयी है। वहीं ईवीएम व वीवीपेट मशीन की तकनीकी जानकारी का कार्यक्रम भी आयोग ने रखा है, जिसे 31 अगस्त तक नया रायपुर के विभिन्न शासकीय भवनों में किया जाएगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें