ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: नहीं रहे कोरिया की राजनीति के अजेय योद्धा, कोरिया कुमार का हृदयघात से निधन

Admin

Wed, Jul 18, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर/रायपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश के पहले वित्त मंत्री एवं बैकुण्ठपुर विधानसभा सीट के अजेय योद्धा रामचंद्र सिंहदेव ने राजनीति के मैदान में कभी कोई जंग नहीं हारी, लेकिन जिंदगी की जंग हार गये। राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती रामचंद्र सिंहदेव को दोपहर बाद जब बैक टू बैक दो अटैक आया तो उन्हें वेंटिंलेटर पर रखा गया था जहां वे घंटों जिंदगी और मौत के मध्य संघर्ष करते- करते अंततः जिंदगी की जंग हार गये और उन्होंने अंतिम सांसे ली। कोरिया में शोक की लहर कोरिया कुमार के निधन की खबर पर पहले तो किसी भी समर्थक को यकिन हीं नहीं हुआ और वे एक दूसरे से सम्पर्क कर सच्चाई जानते रहे, लेकिन जैसे ही उनके निधन की पुष्टि हुई बैकुण्ठपुर समेत समुचे प्रदेष में फैले समर्थकों व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई, कोरिया कुमार के नाम से मशहूर डा रामचन्द्र सिंहदेव को दिल का दौरा पड़ने के बाद चिकित्सको की गहन निगरानी में रखा गया था। एक साथ 16 विभाग के मंत्री रहे कोरिया कुमार कोरिया राजघराने के रामचंद्र सिंहदेव ने 1967 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर सरकार में 16 विभागों के मंत्री बने थे। इसके बाद अब तक 6 बार चुनाव जीतकर अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्री पदों पर आसीन रहे हैं।कोरिया कुमार ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उ्च्च शिक्षा हासिल की। रामचंद्र सिंहदेव के सहपाठियो मे नारायण दत्त तिवारी रहे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह व पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह उनके जूनियर रहे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें