ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: दो बच्चों के साथ महिला ने लगाई कुएं में लगाई छलांग...पुत्र पुत्री सहित मां की मौत...

Admin

Fri, Sep 16, 2022

कोरबा-दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम मांगामार से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुंए में छलांग लगा दी जिससे तीनों की मौत हो गई। महिला ने ऐसा क्यों किया इस बात का पता नहीं चल सका है। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
वीओ: दीपका थानांतर्गत ग्राम मांगामार में आत्महत्या के ईरादे से एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुंए में छलांग लगा दी जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका ने किन कारणों से यह आत्महघाती कदम उठाया इस बात का पता नहीं चल सका है। लेकिन कहा जा रहा है महिला की मानसिक स्थिती पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। पुलिस के मुताबित रामगोपाल उईके की पत्नी गिरजा बाई 6 महिने की बेटी सानिया और दो वर्षीय पुत्र सिद्धांत के साथ घर से निकली और पड़ोस में मौजूद कुएं में कूद गई। तीनों को जब तक बाहर निकाला जाता सबकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कांटा फेंककर एक के बाद एक तीनों की लाश बाहर निकाली। यह घटना उस वक्त सामने आई जब मृतका का पति घर पर सो रहा था। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है,कि मृतका अपने मायके में ही रहता करती थी। फिलहाल पुलिस ने तीनों की लाश पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। मृतका के पति व मायका पक्ष के लोगों से बयान लिए जा रहे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें