: दंगल खेल प्रतियोगिता में ग्रामीण प्रतिभागियों का दिखा उत्साह, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
Admin
Sat, Aug 11, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने तथा खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देष्य से भटगांव विधानसभा अंतर्गत सिलफिली खेल मैदान में दो दिवसीय ग्रामीण दंगल खेल स्पर्धा का आयोजन 9 एवं 10 अगस्त को किया गया. खेल स्पर्धा में विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र व अन्य सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि सिलफिली स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित इस स्पर्धा में 29 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत 39 गाँव से लगभग 2000 प्रतिभागीयों ने भाग लिया। प्रथम चरण के दूसरे दिन आज भी सांस्कृतिक खेल में प्रतिभागी बनने और इसका आनंद उठाने लोगों में बहुत ही उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्यां में लोग उपस्थित रहे. खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए स्पर्धा में उमड़े जनसैलाब ने पूरी उर्जा के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया.
12 और 13 अगस्त को भटगांव में आयोजन
भटगांव विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में 9 अगस्त से 15 सितम्बर तक ग्रामीण दंगल खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके दूसरे चरण में भटगांव मंडल अंतर्गत दिनांक 12 और 13 अगस्त को स्टेडियम ग्राउंड, भटगांव में इस स्पर्धा का आयोजन किया गया है. प्रथम चरण के समापन समरोह में लोगों को संबोधित करते हुए अजय गोयल ने कहा कि इन पारंपरिक खेलों को सहेजना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है. हमने क्षेत्र की जनता को इन खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों के कौशल को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रामीण दंगल खेल स्पर्धा का आयोजन किया है, जिसमें हर वर्ग के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है.
युवा वर्ग में ये रहे विजेता
ग्रामीण दंगल स्पर्धा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से खेले जा रहे लगभग 22 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें युवाओं के लिए आयोजित खेल कबड्डी में ग्राम जयनगर की टीम प्रथम स्थान पर रही वहीं सूरजपुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. खो-खो महिला में युवा क्लब कारोंदामुड़ा की टीम प्रथम एवं ग्राम बीरपुर से बीरपुर स्टार की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. वालीबॉल में ग्राम सिरकी की टीम प्रथम रही और ग्राम कुमदा बस्ती की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. रस्सा कसी में ग्राम जयनगर से बुलडोज़र टीम प्रथम स्थान पर रही एवं ग्राम राधा गोविद स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया.स्लो सायकलिंग में गणेश प्रथम स्थान एवं विकास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. 100 मीटर दौड़ में वसीम ने प्रथम एवं भागवत राजवाड़े ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. 200 मीटर दौड़ में ग्राम वीरपुर से अजय किशोर ने प्रथम एवं ग्राम किशनपुर से राजेश एक्का ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. पिट्ठूल प्रतियोगिता में सिलफिली स्टार ने प्रथम एवं ग्राम कारोंदामुदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. हल दौड़ नंद प्रसाद ने पहला एवं पारसनाथ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऊँची कूद में तपेश्वर राजवाड़े प्रथम और राजेंद निषाद द्वितीय स्थान पर रहे. लम्बी कूद में ग्राम सनि राजवाड़े प्रथम रहे और विराट गिरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा रिले रेस में सूरजपुर प्रथम एवं हर्रितिकरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इन बच्चों ने मारी बाजी
बच्चों के लिए आयोजित लंगड़ी टांग प्रतियोगिता में नीलेश ने प्रथम तथा लखन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. कित-कित प्रतियोगिता में कल्पना ने पहला एवं काजल दूसरे स्थान पर रहे. लट्टू प्रतियोगिता में ग्राम संतोष पहले स्थान एवं ग्राम विकासदूसरे स्थान पर रहे.
महिला वर्ग के विजेता
महिलाओं के लिए आयोजित मटका दौड़ प्रतियोगिता में ग्राम गोपालपुर की सीता ने प्रथम स्थान एवं ग्राम जयनगर की देवंती दूसरे स्थान पर रहीं. पैदल दौड़ प्रतियोगिता में वंदना प्रथम एवं जमुना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. चम्मच दौड़ में ग्राम दुर्गा ने पहला एवं आरती दूसरे स्थान पर रहीं और कुर्सी दौड़ में दुर्गा ने प्रथम एवं सरिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
नृत्य प्रतियोगिता के विजेता
खेल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले सुआ और शैला नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी इस स्पर्धा में किया गया था. जिसमें महिला समूह में सुआ नृत्य ग्राम कोइलपार, गोपालपुर की टोली ने प्रथम एवं ग्राम जयनगरसे आई जय जोहार की टोली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. इसी प्रकार पुरुषों के लिए शैला नृत्य प्रतियोगिता में ग्राम पहड़गाओं , पिलखा की टोली पहले स्थान पर एवं ग्राम जयनगर, बरपारा की टोली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दंगल के 105 कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा।मंच का संचालन एजाज अहमद ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में अमलेश सिंह,शोभनाथ रजवाड़े, संजय नेताम बाबुल सेन अजय नेताम,देवधन बिझिया,संदीप सरकार,पवन र्बमन, राजकुमार रवि मनिंदर सिंह संजय दास शिव रजवाड़े,तारा रजवाड़े विजय कुर्रे नेपाली श्यामू अमरलाल बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा वर्ग में ये रहे विजेता
ग्रामीण दंगल स्पर्धा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों से खेले जा रहे लगभग 22 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें युवाओं के लिए आयोजित खेल कबड्डी में ग्राम जयनगर की टीम प्रथम स्थान पर रही वहीं सूरजपुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. खो-खो महिला में युवा क्लब कारोंदामुड़ा की टीम प्रथम एवं ग्राम बीरपुर से बीरपुर स्टार की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. वालीबॉल में ग्राम सिरकी की टीम प्रथम रही और ग्राम कुमदा बस्ती की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. रस्सा कसी में ग्राम जयनगर से बुलडोज़र टीम प्रथम स्थान पर रही एवं ग्राम राधा गोविद स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया.स्लो सायकलिंग में गणेश प्रथम स्थान एवं विकास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. 100 मीटर दौड़ में वसीम ने प्रथम एवं भागवत राजवाड़े ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. 200 मीटर दौड़ में ग्राम वीरपुर से अजय किशोर ने प्रथम एवं ग्राम किशनपुर से राजेश एक्का ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. पिट्ठूल प्रतियोगिता में सिलफिली स्टार ने प्रथम एवं ग्राम कारोंदामुदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. हल दौड़ नंद प्रसाद ने पहला एवं पारसनाथ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऊँची कूद में तपेश्वर राजवाड़े प्रथम और राजेंद निषाद द्वितीय स्थान पर रहे. लम्बी कूद में ग्राम सनि राजवाड़े प्रथम रहे और विराट गिरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा रिले रेस में सूरजपुर प्रथम एवं हर्रितिकरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इन बच्चों ने मारी बाजी
बच्चों के लिए आयोजित लंगड़ी टांग प्रतियोगिता में नीलेश ने प्रथम तथा लखन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. कित-कित प्रतियोगिता में कल्पना ने पहला एवं काजल दूसरे स्थान पर रहे. लट्टू प्रतियोगिता में ग्राम संतोष पहले स्थान एवं ग्राम विकासदूसरे स्थान पर रहे.
महिला वर्ग के विजेता
महिलाओं के लिए आयोजित मटका दौड़ प्रतियोगिता में ग्राम गोपालपुर की सीता ने प्रथम स्थान एवं ग्राम जयनगर की देवंती दूसरे स्थान पर रहीं. पैदल दौड़ प्रतियोगिता में वंदना प्रथम एवं जमुना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. चम्मच दौड़ में ग्राम दुर्गा ने पहला एवं आरती दूसरे स्थान पर रहीं और कुर्सी दौड़ में दुर्गा ने प्रथम एवं सरिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
नृत्य प्रतियोगिता के विजेता
खेल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले सुआ और शैला नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी इस स्पर्धा में किया गया था. जिसमें महिला समूह में सुआ नृत्य ग्राम कोइलपार, गोपालपुर की टोली ने प्रथम एवं ग्राम जयनगरसे आई जय जोहार की टोली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. इसी प्रकार पुरुषों के लिए शैला नृत्य प्रतियोगिता में ग्राम पहड़गाओं , पिलखा की टोली पहले स्थान पर एवं ग्राम जयनगर, बरपारा की टोली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दंगल के 105 कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा।मंच का संचालन एजाज अहमद ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में अमलेश सिंह,शोभनाथ रजवाड़े, संजय नेताम बाबुल सेन अजय नेताम,देवधन बिझिया,संदीप सरकार,पवन र्बमन, राजकुमार रवि मनिंदर सिंह संजय दास शिव रजवाड़े,तारा रजवाड़े विजय कुर्रे नेपाली श्यामू अमरलाल बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।विज्ञापन
विज्ञापन