ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: तीन सिर वाले नवजात को देखने उमड़ रही भीड़

Admin

Fri, Jul 6, 2018
प्रवेश गोयल कवर्धा- अभी तक 3 सिर वाले बच्चों की तस्वीर और कहानी सोशल मीडिया या यू-ट्यूब चैनल पर देखा है । इस बार छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे पूरे देश दुनिया को चौंका दिया है । रायपुर के एक अस्पताल में कवर्धा जिले की एक गर्भवती महिला ने 3 सिर 4 हाथ और 4 पैर वाले नवजात शिशु को जन्म दिया । जन्म के दौरान बच्चे की मौत हो गयी थी. यह खबर फैलते देर नहीं लगी और लोग इसे ब्रम्हा का अवतार मानकर देखने के लिए जुट गए. अस्पताल में मौजूद आम लोगों के अलावा नर्स और डॉक्टर भी इस बच्चे को देखने दौड़ पड़े. बताया जाता है कि कवर्धा की रहने वाली धनैया बाई पति गणेश साहू ने 7 महीने में ही इस बच्चे को जन्म दिया । मिली जानकारी के मुताबिक महिला को उसके गर्भ में में बच्चे की हलचल करने की स्थिति मालूम नहीं हो पा रहा था । लिहाजा महिला और उसके पति दोनों जिले के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां डॉक्टर से अपना चेकअप करवाया । उसके बाद जिला चिकित्सालय में सोनोग्राफी करवाया जहां से महिला को इलाज के लिए रायपुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया । रायपुर के अस्पताल में महिला की नार्मल डिलीवरी हुई । इस दौरान महिला ने 3 सिर वाले मृत बच्चे को जन्म दिया । बच्चे की मौत की खबर सुनते ही महिला और उसके परिवार वाले सदमे में है । बताया जाता है कि महिला शादी के 6 साल बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली थी लेकिन उसने 3 सिर वाले मृत बच्चे को जन्म दिया । इस बात की चर्चा कवर्धा जिले से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में है । पहले बच्चे की खुशियां मनाने वाले थे दम्पति बच्चे के माता-पिता की माने तो वह अपने पहले बच्चे को लेकर काफी खुश थे क्योंकि उन्हें लगभग 6 साल बाद यह खुशी मिली थी । परिवार के यह दंपत्ति इतने खुश थे कि बच्चा जन्म देने की जानकारी आस पड़ोस से लेकर पूरे रिश्तेदारों में दे दी थी और बच्चे के जन्म से पहले उसकी आने की खुशियां मना रहे थे लेकिन यह खुशी अचानक मातम में बदल गई ।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें