ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: जिले के 292 ग्रामों में 18 अगस्त से बटेंगे 1.07 लाख मोबाईल, 17 को सूरजपुर से पूरे प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री कर सकते हैं शुरुआत

प्रवेश गोयल सूरजपुर- जिले के नगरी क्षेत्र में मोबाइल वितरण शुरू होने और प्रथम चरण में चुनाव की तैयारियों को स्मार्ट फोन देने के बाद जिला प्रशासन ने अपना ध्यान ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल वितरण की प्रक्रिया पर लगा दिया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के प्रस्तावित 17 अगस्त को सूरजपुर प्रवास के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल बांटने की रणनीति की शुरुआत का कार्यक्रम बना रही है, यदि 17 अगस्त को सीएम नहीं भी आए तो 18 अगस्त से जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल तिहार शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि सूरजपुर नगर पालिका क्षेत्र के साथ-साथ जिले की प्रेमनगर, विश्रामपुर, भटगांव, जरही और प्रतापपुर नगरीय निकायों में 5 अगस्त से 14 अगस्त तक मोबाइल तिहार मनाया गया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल तिहार 18 अगस्त से 29 सितंबर तक मनाया जाएगा, जिस की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 17 अगस्त को मुख्यमंत्री का सूरजपुर प्रवास संभावित है और उसी दिन ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल वितरण के कार्यक्रम का श्री गणेश कर दिया जाएगा, वहीं 18 अगस्त से जिले के सभी ऐसे ग्राम जहां जियो का नेटवर्क है, उन ग्रामों में मोबाइल वितरण की तिथि तय कर ली गई है। जिले में बटेंगे 1 लाख से अधिक मोबाईल जिले के ईगवर्नेंस प्रबंधक विनीत साहू ने बताया कि प्रथम चरण में मोबाइल वितरण के लिए जिले के 292 ग्रामों को चिन्हांकित किया गया है, जहां जियो का नेटवर्क वर्तमान में चालू है ऐसे 292 ग्रामों में एक लाख सात हजार मोबाइलों का वितरण किया जाएगा 18 अगस्त से 29 सितंबर के मध्य इन चिन्हांकित ग्रामों में मोबाइल वितरण की रूपरेखा तय कर ली गई है उन्होंने बताया कि जिले में 54 नये टावर प्रस्तावित किए गए हैं जिसमें सबसे अधिक 23 टावर ओड़गी विकासखंड में लगेंगे जबकि प्रतापपुर विकासखंड में 12 और प्रेमनगर विकासखंड में 4 टावर प्रस्तावित किए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें