: गांव-गांव में लग रही नेता जी की चौपाल, शासन की योजनाओं की दे रहे घर-घर जाकर जानकारी
Admin
Sat, Aug 11, 2018
आशिक खान
रामानुजनगर- प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत जगतपुर के पंचायत भवन में चौपाल लगाकर केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को देते हुए व्यापारी प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने पात्रता के आधार पर अधिक से अधिक लाभ उठाने का आहवान किया।
गौरतलब है कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बाबूलाल अग्रवाल इन दिनों गांव- गांव जाकर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हो रहे है और चौपाल के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने और कराने की दिषा में निरंतर काम कर रहे है। उन्होंने जगतपुर के अलावा गोकुलपुर, रामेश्वरम, पंपानगर एवं लब्जी में जनसंपर्क कर नागरिकों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं व उनके लाभ की जानकारी दी. गावों में होने वाले ग्रामसभा की स्थिति की जानकारी ली एवं ग्रामसभा में निरंतर अपना योगदान देने की बात कही ताकि हर व्यक्ति क्षेत्रीय विकास में अपनी सहभागिता दे सके एवं गाँव से सम्बंधित परेशानियों को समाप्त किया जा सके।
इस अवसर पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सभी के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया है, लोगों के स्वास्थ्य के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ बीमा योजना, बिजली के लिए सौभाग्य योजना, घर के लिए आवास योजना, खाने के लिए अंत्योदय योजना से होने वाले लाभों से अवगत कराया। सरकार ने सरस्वती सायकल योजना के तहत दूरी को कम करने का प्रयास किया है. निःशुल्क गैस कनेक्शन माताओं और बहनों के लिए एक वरदान साबित हुई है. उनके स्वास्थ्य पर धुएं से होने वाले दुष्प्रभाव से निजात मिल रही है. संचार क्रांति योजना के तहत पूरे प्रदेश में मोबाइल वितरण किया जा रहा है, जिसके तहत आप सभी को सही समय पर सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलती रहेगी. कौशल उन्नयन योजना के तहत सरकार ने ग्रामीण व शहरी परिवेश में छुपी प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया है। इस जनसंपर्क सभा मे बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन