ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: केबिनेट मंत्री, विधायक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने अधिकारियों ली बैठक

Admin

Wed, Jun 20, 2018

शमरोज खान

भिलाई नगर- छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री व भिलाई विधायक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने  अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी अधिकारियों से लेते हुए जल्द कार्य करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त  सौभाग्य योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को दिये जाने वाले बिजली कनेक्शन के कार्य प्रगति की जानकारी ली। श्री पाण्डेय ने आज जिला प्रशासन, पीडब्ल्यूडी विभाग एवं बीएसपी अधिकारियों की बैठक आज दुर्ग सर्किट हाउस में ली। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए समीक्षा की। उन्होंने नेहरू नगर में बन रहे अण्डरब्रिज एवं ओव्हरब्रिज की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को इसका कार्य जल्दी पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान अधिकारियों द्वारा उन्हें कार्य में आ रही तकनीकी खामियों की जानकारी दी गई। इसके अलावा हुडको क्षेत्र में विभाग द्वारा सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की भी जानकारी अधिकारियों से ली एवं कार्य प्रगति को जाना व अधिकारियों की निर्देश दिये कि यह सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो जाएं ताकि लोगों को इसका लाभ जल्दी मिलने लगे। इसके अलावा हुडको में बनने वाले इंडोर स्टेडियम के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में एसडीएम संजय अग्रवाल सहित पीडब्ल्यूडी एवं बीएसपी प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

रिटेंशन स्कीम में जल्द मिलेगी राहत...

रिटेंशन स्कीम के तहत बीएसपी आवासों में निवासरत सेवानिवृत्त कार्मिकों को जल्द ही भारी भरकम किराये से राहत मिलने वाली है। इस संबंध में आज श्री पाण्डेय को जानकारी देते हुए बीएसपी अधिकारियों ने बताया कि इस आशय की फाइल सेल प्रबंधन को भेजी जा चुकी है जिसे जल्द ही मंजूरी मिलते ही आदेश लागू कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि रिटेंशन स्कीम के तहत बीएसपी आवासों में निवासरत पूर्व कार्मिकों से तय अवधि पश्चात आवास सरेंडर नहीं किये जाने पर प्रबंधन द्वारा निर्धारित दांडिक किराया लिया जाता था। जिसे प्रबंधन ने पूर्व में 64 गुना कर दिया था। इस संबंध में मंत्री श्री पाण्डेय ने बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों से चर्चा कर इसे कम करने के निर्देश दिये थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें