ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: कलयुगी मां ने बेटी को बेचा....पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार....

Admin

Thu, Jan 27, 2022

बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस ने मानव तस्करी के मामले का खुलासा किया है जिसमे पुलिस ने कलयुगी माँ सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.. पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बताया कि नवंबर माह में बिलासपुर के कोतवाली थाने में नाबालिक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. परिजनों को बड़ी मां पर शंका जताया था. लिहाजा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल में कई दिक्कतों का सामना पड़ा, आखिरकार पुलिस ने जब गहराई से छानबीन की तो पता चला कि नाबालिक को लेकर उसकी बड़ी मां ने बहला-फुसलाकर नागपुर ले गई थी जहां उसकी मुलाकात कुछ अन्य लोगों से हुई और उन्होंने मिलकर नाबालिक का फर्जी आधार कार्ड बनवाया. उसके बाद उसे राजस्थान के किशनगढ़ ले जाकर रतन प्रजापति नामक आदमी से 2 लाख लेकर नाबालिक की शादी करवा दी. शादी से पहले एक आरोपी नंद किशोर शर्मा ने रेप किया और शादी के बाद रतन प्रजापति ने भी नाबालिक के साथ अनाचार किया. बहरहाल पुलिस ने कलयुगी माँ सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें