ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: कबाड़ कारोबारी पर हुई पुलिस की तिरछी नजर, 3 टन कबाड़ जप्त

शमरोज खान सूरजपुर- पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल के द्वारा जिले में अवैध कबाड़, कोयला चोरी एवं नशीली दवाईयों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश थाना, चौकी प्रभारियों व क्राईम ब्रांच को दिया था। क्राईम ब्रांच प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली कि संडे मार्केट तलवापारा शिवनंदनपुर, थाना विश्रामपुर निवासी गुलाम अहमद उर्फ गुड्डा पिता स्व. वलीवुल हसन अपने कबाड़ दुकान में एसईसीएल के बंद व खुली खदानों के पुराने लोहे का एंगल व रोलर काफी मात्रा में रखा है जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दिये जाने पर उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। क्राईम ब्रांच व थाना विश्रामपुर की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा गुलाम अहमद उर्फ गुड्डा की कबाड़ दुकान पर रेड किया गया जो उसके दुकान में एसईसीएल के बंद व खुली खदानों के पुराने लोहे का एंगल व रोलर करीब 3 टन कीमत 22 हजार रूपये का रखा हुआ मिला जिसे पुलिस के द्वारा गवाहों के समक्ष जप्त कर तौल कराया गया जो कबाड़ का कुल वजन 2910 किलोग्राम है। प्रकरण में आरोपी के विरूद्व इस्तगाशा क्रमांक 1,18 धारा 41,1-4, 379 भादवि का पंजीबद्व कर आरोपी के विरूद्व कार्यवाही किया गया। कार्यवाही में क्राईम ब्रांच प्रभारी कपिल देव पाण्डेय, थाना प्रभारी विश्रामपुर अजहरउद्दीन, विमलेश सिंह, इन्द्रजीत सिंह, बिसुनदेव पैंकरा, अखिलेश पाण्डेय, ताराचंद यादव, कृष्णकांत पाण्डेय, जगत पैंकरा, सतेन्द्र दुबे, श्याम सिंह व विलोन बड़ा सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें