ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: उपचुनाव भानुप्रतापपुर...मतदान की तैयारियां पूर्ण...सुरक्षाकर्मी तैनात...

Admin

Sun, Dec 4, 2022

भानुप्रतापपुर. भानुप्रतापपुर विधानसभा में उपचुनाव होना है।सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक मतदान किया जाना है।जिसको लेकर प्रशासन की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है।चुनाव को शांतिपूर्ण और सुरक्षापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए है।चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए 1100 मतदान कर्मियो की ड्यूटी लगाई गई है।जिसको लेकर आज कलेक्टर डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।और मतदान करने के अपील मतदाताओं से की। उपचुनाव में कुल 256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।जिसमे 17 अतिसंवेदनशील,47 संवेदनशील और 24 राजनीतिक संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए है।ऐसे में कुल 17 शहरी और 239 ग्रामीण मतदान केंद्र है।भानुप्रतापपुर में कुल 195,678 मतदाता हैं।जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 100,491 है,वहीं 95,186 पुरूष मतदाता है।80 साल से ज्यादा उम्र की महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से दोगुनी है।सेवा मतदाता 548 हैं, जिनके लिए ETPBMS के माध्यम से वोट की सुविधा है।इसके अलावा कोरोना संक्रमित मतदाता और 80 वर्ष से ज्यादा और दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम वोट डालने की सुविधा होगी। पिंक बूथ भानुप्रतापपुर के मुल्ला और सलिहा पारा और चारामा,जैसा कर्रा,खुटगांव कुल पांच बूथ को पिंक बूथ चयनित किया गया है। आदर्श बूथ के तौर पर दुर्गुकोंदल के  मिडिल स्कूल,करमोती, कोरर कोटतरा और लखनपुरी कुल पांच बूथों को आदर्श बूथ बनाया गया है! गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन से यह सीट खाली हुई थी। कांग्रेस विधायक मनोज सिंह मंडावी की धमतरी में हार्ट अटैक से मौत हुई थी।  जिसके बाद चुनाव आयोग ने भानुप्रतापपुर में उपचुनाव की घोषणा की थी।जिसके लिए कांग्रेस ने दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं बीजेपी ने पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम को प्रत्याशी बनाया है।इसके अलावा सर्व आदिवासी समाज द्वारा अकबर कोर्राम को प्रत्यासी बनाया गया है।इसके अलावा इस चुनाव में कुल सात प्रत्यासी चुनाव लड़ रहे है यहाँ भाजपा और कांग्रेस के अलावा सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला इस बार देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें