ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन में विवि की बड़ी लापरवाही, प्रतिभावान छात्रा के प्राप्त नम्बर से काटे 15 नम्बर...

Admin

Mon, Nov 26, 2018

राजकुमार साहू

जांजगीर-चाम्पा. बिलासपुर विश्वविद्यालय की पुनर्मूल्यांकन की उत्तरपुस्तिका जांचने में बड़ी लापरवाही सामने आई है. विवि ने छात्रा के 51 अंकों को घटाकर 36 अंक कर दिया है, जबकि छात्रा ने अंक बढ़ने के भरोसे के साथ उत्तरपुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन कराया था. छात्रा श्रीया अग्रवाल, तीन साल पहले बारहवीं की प्रावीण्य सूची में दूसरे नम्बर पर थीं. बीए की कक्षाओं में भी छात्रा श्रीया ने अच्छे अंक हासिल किया है! एमएमआर कॉलेज चाम्पा की छात्रा श्रीया अग्रवाल, बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है, जिन्होंने अर्थशास्त्र में कम नम्बर आने पर, अच्छा पेपर बनने के कारण पुनर्मूल्यांकन कराया, लेकिन विवि ने उत्तरपुस्तिका के पुर्नमूल्यांकन में बड़ी लापरवाही की और छात्रा श्रीया अग्रवाल को पहले से मिले 51 अंकों की जगह 36 नम्बर थमा दिए! बिलासपुर विवि की लापरवाही से परेशान छात्रा ने उत्तरपुस्तिका की कॉपी निकलवाई और अर्थशास्त्र के कई विशेषज्ञ-शासकीय कालेज के प्रोफेसर से उत्तरपुस्तिका की जांच कराई तो सभी प्रोफेसरों ने 58 से 67 के बीच छात्रा को नम्बर दिया है! इस तरह विवि की मनमाने उत्तरपुस्तिका की जांच के बाद छात्रा और उनके परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं. विवि के जिम्मेदार अधिकारियों का जवाब भी संतोषजनक नहीं रहा है. फिलहाल, छात्रा ने एक बार भी उत्तरपुस्तिका की जांच के लिए विवि में आवेदन दिया है. अब देखना होगा कि छात्रा को न्याय मिलता कि नहीं ? छात्रा और उनके परिजन ने उम्मीद जताई है कि छात्रा को न्याय जरूर मिलेगा! गौरतलब है कि छात्रा श्रीया अग्रवाल ने 3 साल पहले बारहवीं में टॉप टेन में दूसरा स्थान हासिल किया था और अभी छात्रा का बीए की कक्षाओं में अच्छे अंक आए हैं, लेकिन विवि की लापरवाही से छात्रा के भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें