ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

: इस्तीफे पर अड़े कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल को दुबारा भेजा इस्तीफा, कहा- पद से दिया इस्तीफा, पार्टी का काम करूंगा कार्यकर्ता बनकर

प्रवेश गोयल सूरजपुर- कांग्रेस जिलाध्यक्ष विन्ध्येश्वर शरण सिंहदेव नवीन कार्यकारिणी की घोषणा होने के महज दो दिन बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया, उन्होंने अपने इस्तीफा प्रदेष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेष बघेल को प्रेषित किया है। जिले के बसदेई स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से पत्रकारों से मुखातीब होते हुए विन्ध्येष्वर शरण सिंहदेव ने बताया कि वे परिवारिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहते है और राजनीति रूप से जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे है। कांग्रेस के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में वे पार्टी का काम करते रहेंगे। विधायक एवं विधायक प्रतिनिधि की कार्यशैली पर उठाए सवाल पत्रकारों से चर्चा करते हुए विन्ध्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि प्रेमनगर क्षेत्र में विधायक और उनके प्रतिनिधि के कार्य से पार्टी की छवि बिगड़ी है, कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता नाराज है। काम करने वाले ब्लाक अध्यक्ष को हटाने और विधायक की उदासीनता का ठिकरा पार्टी के कार्यकर्ताओं के सिर पर फोड़ने की परम्परा का विरोध करते हुए कहा कि राष्ट्रीय गाईड लाईन की अनदेखी करते हुए जिले में ब्लाक अध्यक्षों से इस्तीफा लिए बगैर विधानसभा टिकिट के लिए आवेदन प्राप्त कर लिया गया जो पूरी तरह से गलत है। नेता प्रतिपक्ष का हर आदेश है मान्य जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद विन्ध्येश्वर शरण सिंहदेव ने बताया कि उन्होंने पहला इस्तीफा 27 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव को सौंपा था, लेकिन उन्हांने अस्वीकार कर दिया, लेकिन नई कार्यकारिणी में पुनः जिलाध्यक्ष बनाये जाने के के बाद उन्होंने दूसरी अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक दायित्वों के साथ जिलाध्यक्ष जैसा पद संभालने में कठिनाई हो रही है वे इस्तीफा देने के बाद भी कांग्रेस में है और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के हर निर्देशों का पालन करते रहेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे, जिसमें अधिवक्ता गिरजा शंकर मिश्रा, रामकृष्ण ओझा, बृजेन्द्र गोयल, संजय डोसी, राकेश गुप्ता, जफर हैदर, पवन साहू, रामचंदर सिंह समेत अन्य शामिल थे। अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि जिला कांग्रेस कार्यालय बसदेई में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई, इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विन्ध्येश्वर शरण सिंहदेव समेत अन्य कांग्रेस नेताओं और उपस्थित पत्रकारों ने अटल बिहारी वाजयेपी के जीवनकाल के कई महत्वपूर्ण पहलूओं को याद किया और उनके निधन को देश के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। इस दौरान उपस्थितजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें