ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: आखिर दुष्कर्म के दो आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं कर पा रही है पुलिस...

Admin

Tue, Jan 31, 2023

जांजगीर-चांपा. आखिर दुष्कर्म के दो आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं कर पा रही है पुलिस..? इस सवाल  का जवाब मांगने आज जिला युवा कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एस पी को ज्ञापन सौप पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटा पलाश चंदेल की गिरफ्तारी की मांग की है, साथ ही एन एस यू आई के तत्कालीन जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं होने पर भी सवाल उठाया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. जांजगीर चाम्पा जिला मे आज युवा कांग्रेस ने रैली निकाल कर पलाश चंदेल की गिरफ़्तारी की मांग की,, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दुष्कर्म के आरोपी पलाश चंदेल की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं किया जाने पता पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है,, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप साहू ने कहा कि बेटा के कुकर्म पर पिता नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल द्वारा दबाव डाल कर गिरफ्तारी सें बचाया जा रहा है,संदीप साहू ने कहा कि अकलतरा मे भी इसी तरह का आरोप युवा कांग्रेस के नेता पर लगा था, जिस पर संगठन ने करवाई करते हुए पद सें हटाया था हालांकि अब तक उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो पायी उस पर टालमटोल  करते हुए उस पर भी कार्रवाई की मांग की गई. वही उप पुलिस अधीक्षण अनिल सोनी ने कहा की पलाश चंदेल के खिलाफ पीड़िता की शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध करने और डी एस पी  चंद्र शेखर परमा के अगुवाई मे जाँच टीम का गठन करने का दावा किया और पलाश चंदेल के होने के संभावित स्थानों मे छापामार कारवाई करने की जानकारी दी,, वही एन एस यू आई  के जिला अध्यक्ष के खिलाफ पीड़िता की शिकायत के आधार पर जाँच और गिरफ्तारी के प्रयास का दावा किया है. युवा कांग्रेस के पदाधिकारियो ने जांजगीर पुलिस के कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा कर दिया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें