: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति खरसिया इकाई का गठन....
Admin
Sun, Aug 22, 2021
खरसिया के पत्रकार साथीयो ने आने वाले विधानसभा सत्र के पहले रायपुर में होने जा रहे महाआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने लिया संकल्प.
खरसिया. श्री सिद्धेश्वर नाथ नगरी बरगढ धाम के प्रागंण में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले अंतर्गत खरसिया इकाई में बैठक आहूत की गई थी जिसमे मुख्यातिथि राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन सिन्हा ,विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा एवं रायगढ़ जिलाध्यक्ष नवरतन शर्मा की अध्यक्षता में खरसिया ब्लॉक इकाई का गठन किया गया. इसके अलावा रायगढ़ जिले में जिला समिति में खरसिया के पत्रकारो को भी स्थान दिया गया सर्वसम्मति से खरसिया से नैनानंद वैष्णव को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया व अन्य पदाधिकारीयो का भी चयन किया गया. इसी तारतम्य में जिला ईकाई का विकास कर रमेश अग्रवाल, दयाशंकर दर्शन,टंकेश्वर राठौर, हेमेंद्र डनसेना,साजेश मनघोघर को बड़ी जवाबदारी दी गई.
विज्ञापन
विज्ञापन