ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

राशन वितरण में गड़बड़ी : विशालपुर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर लगाई गुहार..

Pappu Jayswal

Mon, Apr 13, 2026

चांदनी बिहारपुर. जिले के दूरस्थ चांदनी बिहारपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विशालपुर के ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता और राशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनदर्शन में आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग 250 से अधिक राशन कार्डधारी हैं, जिनमें से करीब 150 हितग्राहियों को नियमित रूप से राशन नहीं मिल पा रहा है। महिला-पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि राशन दुकान संचालक द्वारा समय पर राशन वितरण नहीं किया जाता है। साथ ही शक्कर और चना जैसे आवश्यक सामग्री कभी-कभार ही दी जाती है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संचालक द्वारा मनमानी की जा रही है और पारदर्शिता का अभाव है। ग्रामीणों ने समूह के माध्यम से संचालित राशन दुकान में हो रही गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी संदीप भगत ने बताया कि जनदर्शन में शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें