ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: हाथियों के हमले से ग्रामीण की हुई मौत...

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर.  बिहारपुर क्षेत्र में हाथियों का आतंक बदस्तूर जारी है, बीते दिन 7 हाथियों के दल ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया, घटना की जानकारी मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचकर मृतक का शव का पंचनामा तैयार कर PM के लिए भेज दिया है। शनिवार के दिन मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले का मलगो गांव के रहने वाला मायाराम नाई 55 वर्ष मोहरसोप आया था और जंगल के रास्ते अपने घर को निकला था। दलदली के जंगल पर पहुचते ही 7 हाथियों के दल से सामना हो गया, जहाँ हाथियों ने बेरहमी से कुचलकर कर मौत की नींद सुला दिया है। घटना के बाद हाथियों की मौजूदगी रहने पर देर शाम तक वन अमला दूरी बनाए रखा था। आज वन विभाग दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमास्टम के भेज दिया है। गौरतलब है कि बिहारपुर क्षेत्र व उद्यान एरिया में दो दलों में 25 हाथियों के साथ 2 नन्हे शावक की मौजूदगी है जो मोहरसोप के जंगल,रसौकी, बसनारा व छतरंग के जंगल सहित उद्यान क्षेत्र में विचरण कर रहे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें