ब्रेकिंग

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

जेसीबी की टक्कर से गर्भवती महिला समेत नवविवाहित जोड़े की मौत..

सूचना

: वनभूमि पर बना मकान को हटाया...एक पर कार्यवाही से भडके ग्रामीण… ग्राम वन समिति का अध्यक्ष खुद है काबिज....ग्रामीणो ने भेदभाव का लगाया...

पप्पु जायसवाल
बिहारपुर. बिहारपुर वन विभाग ने कछवारी गांव के वन भूमि पर बने एक ग्रामीण का आवास को तोडते कार्यवाही की है तो वही वन विभाग के कार्यवाही पर ग्रामीणो नाराजगी जता कर इस पुरे कार्यवाही को भेदभाव बताया. जबकि वहा पर वनभूमि में कई ग्रामीण दो सालो से पक्के का घर बनाकर रह रहे है. जिसमें से एक ग्रामीण के अतिक्रमण पर ही कार्यवाही की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कछवारी गांव में वन भूमि पर 8 ग्रामीण अतिक्रमण कर पक्के घर का निर्माण दो सालो रह रहे थे. जिसमें वन विभाग के अंतरगर्त वन ग्राम समिति के अध्यक्ष ने भी वन भूमि पर अतिक्रमण कर आवास बनाया गया था उस पर कार्यवाही ना करते हुये गांव के लक्ष्मण का अतिक्रमण पर कार्यवाही कर वन विभाग ने घर में रखे उपयोगी समान को जप्त किया है. तो वही बडी संख्या में मौजुद ग्रामीणो ने वन विभाग के कार्यवाही पर सवालिया निशान लगाते हुये पुरे कार्यवाही को भेदभाव बताया. ग्रामीणो को कहना है कि उक्त वन भूमि पर वन ग्राम समिति के अध्यक्ष सहित अन्य दबंग ग्रामीणो ने भी अतिक्रमण किया हुआ है जिस पर कार्यवाही नही कर गांव के अति गरीब लक्ष्मण देवांगन के आशियाने को उजाड दिया गया. जबकि वन भूमि में सभी काबिजो पर कार्यवाही करनी थी. नाराज ग्रामीणो ने वन विभाग के द्वारा बनाये गये पंचनामा पर हस्ताक्षर करने से मना कर पंचनामा को ही अपने रख लिया.
सभी अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही के बजाया एक का घर तोडने की कार्यवाही पर बिहारपुर वन परिक्षेत्राधिकारी मेवालाल पटेल ने बताया कि सभी अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही की जायेगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें