ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: लकडी की तस्करी करते ग्रामीणो ने एक को पकडा.... दुसरा तस्कर हुआ फरार....

पप्पु जायसवाल
बिहारपुर. जिले के वन विभाग बिहारपुर में लकडी तस्करी बदस्तुर जारी है गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान महुली क्षेत्र से लकडी तस्कर बडी आसानी से लकडी की तस्करी कर मध्यप्रदेश सीमा पार किये जा रहे है तो वही वन विभाग के साथ गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान महुली के अधिकारी मुकदर्शक बने हुये है. बीती रात कछवारी के पास रोहिना पहाड के पास दो मोटर सायकल में लकडी की तस्करी करते ग्रामीण ने पकडा जिसमें से एक तस्कर वाहन में लोड लकडी सहित अंधेरे का फायदा उठाते हुये फरार हो गया. तो वही एक तस्करी ग्रामीणो के हाथ लगा. जिसके पास से 4 नग साल की सिल्ली मिला. पुरे मामले की जानकारी ग्रामीणो ने रात में ही वन विभाग को दे दिया गया था परंतु क्या मजाल की विभाग का एक भी कर्मचारी पहुचे. आखिरकार सुबह तक ग्रामीणो ने अपनी निगराानी में तस्कर को वाहन सहित रखे थे. सुबह वन विभाग के कर्मचारी खानापुर्ति करते हुये तस्करी मे प्रयुक्त मोटरसायकल युपी 64 एम 4046 वाहन से 4 नग सिल्ली को बरामद कर तस्कर आनंद कुमार बैढन,मध्यप्रदेश निवासी पर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है. बहरहाल लगातार बडी मात्रा में हो रहे लकडी तस्करी से ग्रामीणो ने नाराजगी है ग्रामीण खुलकर वन विभाग सहित गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान महुली के अधिकारी कर्मचारियो पर खुले आम लकडी तस्करी को बढावा देने की बात कह रहे है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें