ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: मनरेगा में नाबालिगों को मजदूर बना निकाल रहे मजदूरी...शिकायत कर जांच की मांग...

बिहारपुर. ओडगी ब्लाक के नवाटाेला पंचायत में रोजागर गारंटी योजना के तहत सड़को का निर्माण मजदूरों के बजाय जेसीबी से कराने का आरोप लगा है इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई है. बताया गया है कि यहां कर्मचारियों ने 12 से 16 साल के नाबालिगों का जाब कार्ड में नाम दर्ज कर उनकी हाजरी भरकर पैसा का आहरण कर लिया है नवाटाेला में रोजगार गारंटी योजना के तहत जाब कार्ड संख्या 275 सी में मुखिया अजय कुमार साहू उम्र 13 वर्ष व अंजीत साहू 12 वर्ष वहीं जाब कार्ड क्रमांक 245 सी में मुखिया सुनिता साहू उम्र 15 वर्ष तो आनंदी साहू 12 वर्ष का नाम मजदूर के रूप में दर्ज है. आरोप है कि इस तरह और भी कई नाबालिगों का नाम दर्ज कर फर्जी हाजरी भरकर रूपए का आहरण किया गया है, वहीं इसमें बैंक खाता नंबर दूसरे लोगों का दर्ज कर मजदूरी की राशि आहरित की गई है वहीं कई लोग दूसरे राज्यों में जाकर काम कर रहे हैं उनका भी हाजरी भरा गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें