ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: नवनिर्माण हो रहे कॉलेज भवन का दीवार ढही…काम कर रही नाबालिक छात्रा गंभीर…घटिया निर्माण को रोकने भाजपा नेताओं ने दिया ज्ञापन...

पप्पु जायसवाल
बिहारपुर. जिले के दुरस्थ क्षेत्र बिहारपुर में किस कदर स्तरहीन निमार्ण कार्य हो रहे इसकी बानगी नवनिर्माण हो रहे कालेज भवन को देखा जा सकता है जहा पर निर्माण के दौरान दीवार ढह गई जिससे काम कर रहे एक बच्ची गंभीर हो गई. जिसका मध्यप्रदेश के बैढन अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. कल शाम दीवार धरासाई होकर गिर गया वहा काम कर रहे चौकापारा की रहने वाली 11 वी की छात्रा जख्मी हो गई जिसे आनन फानन में मध्यप्रदेश के बैढन अस्पताल ले जाया गया जहा पर उसका उपचार किया जा रहा है. गौरतलब है कि बिहारपुर में लगभग 4 करोड की लागत से बन रहे कालेज भवन का बेहद घटीया स्तर का ईट सीमेंट सामाग्री का उपयोग किया जा रहा है भवन की बीम तिरछा है. देखने पर दीवार का नाक नक्सा भी अपनी कहानी बता रही है. भाजपा नेता सुरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि ईट भरभरा कर छुने से टुट जा रहा है. पुरी तरह घटीया सामाग्री का उपयोग निर्माण कार्य में उपयोग किया जा रहा है जबकि बिहारपुर में जिले के कलेक्टर सहित तमाम अधिकारियों का कई बार आना हुआ लेकिन निर्माण कार्या को देखने की फुर्सत नही है. ना तो यहाँ पर निर्माण सम्बन्धी बोर्ड लगा है ना ही पूर्ण करने की जानकारी के साथ निर्माण एजेंसी की. बहरहाल कालेज भवन का घटिया निर्माण को लेकर भाजपा नेताओं ने मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर निर्माण को रोकने की मांग की है साथ ही मानक अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण सामाग्री, मजबूत कालेज भवन निर्माण करने की बात कही है. नही तो आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें