ब्रेकिंग

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

जेसीबी की टक्कर से गर्भवती महिला समेत नवविवाहित जोड़े की मौत..

सूरजपुर: नेशनल हाईवे पर कैटरिंग वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष, नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात.

घर में लगी आग, जिंदा जला पूर्व सचिव,हुई मौत.

कोयले की खदान में घुसकर केबल तार चोरी के मामले में 7 गिरफ्तार..

सूचना

: तेंदुए की आमद रफ्त से थर्राया बिहारपुर चांदनी क्षेत्र...दो दिनों में चार मवेशियों को बनाया शिकार...

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर. जिले के दूरस्थ अंचल बिहारपुर चांदनी का इलाका इन दिनों तेंदुए के आतंक से थर्राया हुआ है।तेंदुआ रिहायशी बस्ती के करीब पहुँच कर मवेशियों को शिकार बना रहा है जिससे समूचे इलाके में डर का माहौल है।मंगलवार को गढ़वतिया के नजदीक एक तेंदुआ ने एक गाय को शिकार बना लिया था,तो वही शाम होते ही रसौकी गाव में तेंदुआ ने फिर से एक गाय को आहार बनाया। बुधवार को फिर तेंदुए ने 2 मवेशियों को अपना शिकार बनाया। ग्रामीण जगबन्धन ने बताया कि उसका बैल जंगल गांव के किनारे महुआ पेड़ के पास था जानवर ने हमला कर मार डाला।इसी तरह एक अन्य ग्रामीण की गाय के साथ हुआ है। इन दिनों महुआ का सीजन चल रहा है बडी संख्या में ग्रामीण जंगल की ओर जाकर महुआ का फल चुनते है जो उनकी आजीविका का मुख्य जरिया है। ऐसे में तेंदुए की धमक ने लोगो को भयभीत कर दिया है।जिससे महुआ बीनने का कार्य प्रभावित हो रहा है।गुरुघासी दास राष्ट्रीय उद्यान रिहंद परिक्षेत्र महुली  के रेंजर ललित साय पैकरा ने  बताया कि दो मवेशियों की मौत की जानकारी मिली है। कर्मचारी भेजा गया है साथ ही कैमरा लगाया जाएगा जिससे पता चल रहे कि तेंदुआ ही है या कोई दूसरा वन्यजीव है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें