ब्रेकिंग

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

सूरजपुर के ‘स्नेह संबल’ ने बदली उपेक्षित बुजुर्गों की दुनिया, जिला प्रशासन ने नवाजा

सूचना

: चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक...एक ही रात में 5 गांव के किसानों का फसल किया बर्बाद...

पप्पू जायसवाल

बिहारपुर. जिले के चांदनी  बिहारपुर क्षेत्र में एक माह से जंगली हाथी ने डेरा जमाया हुआ है लगातार किसानों का फसल खाकर कर बर्बाद कर रहे हैं दीपावली की रात 40 हाथियों का दल ने जूडवनीया कछवारी खोहीर महुली रामगढ़ उमझर एक दर्जन से अधिक किसानों का धान का फसल को चौपट कर दिया है, ग्रामीणों ने इसका जानकारी वन विभाग को दे दिया है वन विभाग का टीम ग्रामीणों का बर्बाद फसल का आकलन कर क्षतिपूर्ति देने की बात कह रहा है. सोमवार को पूरे दिन महुली से लगे जंगल गढ़वतियां पहाड़  पर जंगली हाथी डेरा जमाए हुए हैं रात होते ही गांव में आने की आशंका बना हुआ है ग्रामीणों में डर व्याप्त है वही इन दिनों क्षेत्र में विधानसभा चुनाव का प्रचार प्रसार का कार्य भी चल रहा है जहां ग्रामीणों का जंगल के रास्ते आना-जाना लगा रहता है और जंगली हाथी आ जाने से ग्रामीणों को डर बना है कहीं उनका सामना ना हो जाए नहीं बड़ा अनहोनी हो सकता है. दीवाली की रात हाथियों ने पवन कुमार जायसवाल, राजेश जायसवाल, रामबदन, छोटेलाल, कृष्ण दास, ब्रह्मदेव, मनमोहन, सुबेहचंद, शंकर सिंह, रामधनी सिंह, ,ज्वालाप्रसाद  सहित एक दर्जन से अधिक किसानों का धान का फसल खाकर चौपट कर दिए हैं. फ़िलहाल हाथियों का दल महुली क्षेत्र में जमे हुए हैं और उन्हें भगाने का विभाग की ओर से कोई पहल नहीं किया जा रहा है । न ही वन विभाग एवं गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को किसी तरह सतर्कता की जानकारी दिए जा रहे है जिससे ग्रामीण नाराज हैं।  तो वही बिहारपुर वन परिक्षेत्राधिकारी मेवालाल पटेल ने बताया गया कि महुली से लगे जंगल में जंगली हाथी अभी भी हैं और ग्रामीणों को जानकारी देने की बात कही.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें